Loading...
अभी-अभी:

मां दुर्गा की उपासना में खेसारी लाल यादव का ‘चुनरिया लेले अईह’ सहित नया देवी गीत जारी

image

Sep 26, 2019

संपूर्ण भारत में इस समय लोग मां दुर्गा की उपासना में लगे हुए हैं और देवी गीत सुने जाते हैं। इस मौके पर भोजपुरी के देवी मैया पर बने गीत काफी वायरल हो रहे हैं। खेसारी लाल यादव का ‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग लोगों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही पवन सिंह का ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ गीत भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।

‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग यूट्यूब पर अब तक 50,678,251 के व्यूवर्स

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का ‘चुनरिया लेले अईह’ सॉन्ग यूट्यूब पर अब तक 50,678,251 बार देखा जा चुका है। इस भजन को टुटटुन यादव ने लिखा है और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है। इसके अलावा इनका ‘ऐ मई गोदी में एगो लाल दे डा’ गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पवन सिंह ने बेहद खूबसूरती के साथ इस गाने को गाया है। वह पूरी तरह से मां शेरावाली की भक्ति में डूबे हुए हैं। इस सॉन्ग को लिखा विनय बिहारी ने है और इसका म्यूजिक छोटे बाबा ने डायरेक्ट किया है। ये गाना 7 सितंबर को लॉन्च किया गया था। जिसे अबतक 4 575,295 व्यूज मिल चुके हैं। पवन सिंह इस देवी गीत में मां से अपनी बेटी के लिए वरदान मांग रहे है। वह कह रहे हैं उन्हें घर, मकान, बंगला और पैसा नहीं चाहिए बल्कि एक बेबी चाहिए। वह कहते हैं कि उनकी श्रद्धा का आस रखो और उनकी मांग पूरी कर दो।