Oct 25, 2018
इस साल 27 अक्टूबर को करवा चौथ मनाया जाएगा इस बार करवा चौथ पर अत्यंत शुभ योग बन रहे हैं पंडितों के अनुसार इस बार 11 साल बाद करवाचौथ पर राजयोग बन रहा है इसके साथ ही सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि योग भी बन रहे हैं। तीन एक साथ शुभ योगों के होने के कारण इस बार करवाचौथ की पूजा अत्यंत ही शुभ मुहूर्त में होगी। इससे पहले 2007 में करवाचौथ पर राजयोग बना था। सुहागिन महिलाओं के लिए करवाचौथ का व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है।
शायद इसीलिए सती सावित्री ने इस बात की गंभीरता को समझा और अपने तप के बल पर पति सत्यवान को यमराज से मुक्त कराया यमराज से उन्होंने अपने पति की लंबी आयु का वरदान हासिल किया था यह व्रत आमतौर पर शादीशुदा महिलाएं ही करती हैं करवा चौथ पर महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर उसे अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। चांद निकलने के बाद करवाचौथ की पूजा की जाती है।
करवा चौथ डेट : 27 अक्टूबर 2018
करवा चौथ पूजा मुहूर्त : 5:40 से 6:47 तक
करवा चौथ चंद्रोदय समय : शाम 7 बजकर 55 मिनट







