Loading...
अभी-अभी:

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा बना सकते है नए रिकार्ड

image

Jan 3, 2018

भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा यदि रोहित अपना प्रदर्शन बरकरार रखते है, तो इस नए साल में रोहित और भी कई रिकॉर्ड तोड़ सकते है। रोहित इस साल अपने टी20 करियर में 100 छक्के पूरे कर सकते है। रोहित टी20 में 33 छक्के लगाते ही अपने 100 छक्कें पूरे कर लेगें। छक्के लगाने में रोहित किसी से कम नहीं इसी के साथ ये भारतीय टीम में अच्छे बल्लेबाजों में जाने जाते है। रोहित शर्मा ने अभी तक 71 टी20 मुकाबलों की 64 पारियों में 135.11 की स्ट्राइक रेट से 1647 रन बनाये है। अगर 2018 में रोहित 353 रन और बना लेते है, तो वह टी20 में अपने 2000 रन भी पूरे कर सकते है।