Loading...
अभी-अभी:

भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने किया ऐलान खेल से लेंगे संन्यास

image

Oct 11, 2018

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे रियो पैरालिंपिक में भारत का दबदवा बना हुआ है और पैरालिंपिक खेलों के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने ये ऐलान किया है कि अब वे खेल से संन्यास लेंगे, यहां हम आपको बता दें कि देवेन्द्र ने भारत के नाम दो गोल्ड मेडल जीते हैं और अब वे संन्यास लेना चाहते हैं उन्होंने कहा है कि वे पैरा एशियन गेम्स के बाद संन्यास ले लेंगे जानकारी के अनुसार उन्हें कंधे में चोट लगी है जिससे वे थोड़ा असहज महसूस ​कर रहे हैं।

भारतीय खिलाड़ी देवेन्द्र को भारत में पद्म श्री, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है, वे मुख्य रूप से जेवलिन थ्रो के लिए जाने जाते हैं और उनके मुकाबले में अब तक शायद ही कोई अन्य खिलाड़ी आया हो वहीं उन्हें कंधे में गंभीर चोट लगी है ​जिसके कारण वे खेलने में असम​र्थ हैं और अब उन्होंने खेल से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है।

दरअसल देवेन्द्र ने बताया है कि उन्हें कंधे में लगी चोट से बहुत परेशानी हो रही है और अब वे खेल में ज्यादा समय भी नही दे पा रहे हैं जिससे संन्यास लेना ही उनके लिए सही है और अब वे अपने शरीर पर ध्यान देना चाहते हैं, जानकारी के अनुसार देवेन्द्र रियो पैरागेम्स से ही कंधे के दर्द से परेशान हैं और उन्हें खेलने में भी दिक्कत हो रही है।