Loading...
अभी-अभी:

यूपी उपचुनाव : प्रियंका वाड्रा करेंगी उम्मीदवारों के नामों पर मंथन

image

Aug 30, 2019

उत्तर प्रदेश की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली में राज्य के बड़े नेताओं की बैठक ले रही हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका वाड्रा यूपी के उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों पर मंथन के साथ-साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त जाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वार्ता करेंगी।

कांग्रेस ने 2019 का चुनाव अकेले लड़ने का किया था फैसला 
उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन नाकाम होने के बाद कांग्रेस ने 2019 का चुनाव अकेले लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद प्रियंका वाड्रा और ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य के दो अलग-अलग हिस्सों का महासचिव नियुक्त किया गया था। कांग्रेस के इस ट्रंप कार्ड का पार्टी को कोई विशेष लाभ नहीं मिल पाया। इसके बाद यूपी में कांग्रेस पार्टी की अधिकतर इकाइयों को भंग कर दिया गया था।

संगठन के पदाधिकारियों का होगा चुनाव 
अब एक बार फिर से प्रियंका वाड्रा राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए नई इकाइयों और उसके पदाधिकारियों का गठन कर रही हैं। इसलिए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के बड़े नेताओं की शिरकत के बाद आने वाली रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया जाएगा। साथ ही आने वाले उपचुनाव में पार्टी की रणनीति पर फैसला किया जाएगा।