Loading...
अभी-अभी:

अमेठी: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर स्मृति ईरानी का तीखा वार

image

Nov 1, 2019

केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि ट्विटर अकाउंट पर सरदार पटेल और देश की आवाम पर कटाक्ष करना आसान है। स्मृति अपने निर्वाचन क्षेत्र अमेठी में गांधी संकल्प यात्रा में हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के पदचिन्हों पर चलना कांग्रेस पार्टी के लिए बेहद कठिन है, कांग्रेस केवल ट्विटर पर देश की आवाम और पटेल पर कटाक्ष कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर वाकई सरदार बल्लभ भाई पटेल में उनकी निष्ठा होती तो कांग्रेस के लोग भी रन फॉर यूनिटी में शामिल होते।

रन फॉर यूनिटी में प्रियंका वाड्रा नहीं रही मौजूद

पीएम मोदी ने हर नागरिक से रन फॉर यूनिटी से जुड़ने की अपील की थी, किन्तु प्रियंका वाड्रा यहां मौजूद नहीं हैं। यह अपने आप में संकेत है कि पटेल के प्रति उनके मन में किस तरह की भावना है। ईरानी ने कहा कि देश और राज्य का विकास तेजी से हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन करके उन्हें जनता तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल व गांधी जी को कांग्रेस पार्टी का सदस्य कहने से अब काम नहीं चलेगा। उनके आदर्शो पर चलने व उसे जन-जन तक पहुंचने की जरुरत है।