Mar 7, 2020
लखनऊः सपा में अपनी नजरअंदाजी से आहत होकर नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल सिंह यादव का नया बयान सामने आया है। जिसमें उन्होने साफतौर पर कहा है कि हमारा परिवार तो एक है, सिर्फ पार्टी अलग-अलग है। सुहागनगरी में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने जिला कारागार में बन्द पूर्व विधायक अजीम भाई से भेंट की। इसके अलावा शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से कहा कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार में अभी कोई बंटवारा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सैफाई परिवार में खटपट नहीं है, केवल पार्टियां अलग-अलग हैं।
2022 विस चुनाव तक उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन संभव
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस समय शिवपाल सिंह यादव के बयान से फिर नये राजनीतिक कयास लगने शुरू हो गये है। उन्होंने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव तक उनकी पार्टी का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो सकता है। उनकी पार्टी के प्रत्याशी अपने चुनाव चिन्ह पर मैदान में उतरेंगे।साथ ही प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से तालमेल जरूर करेंगे लेकिन चुनाव चिन्ह 'चाबी' रहेगा। उनका आशय सिर्फ गठबंधन से था। सैफई परिवार में एकता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में कोई खटपट नहीं है, सब एक हैं।