Loading...
अभी-अभी:

लखनऊ: स्वामी चिन्मयानंद को SIT ने शाहजहांपुर से किया गिरफ्तार

image

Sep 20, 2019

यौन शोषण के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता स्वामी चिन्मयानंद को SIT ने शाहजहांपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानन्द को अब अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा। बता दें 23 वर्षीय एक छात्रा ने चिन्मयानंद द्वारा उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उल्लेखनीय है कि एक छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें उपचार हेतु शाहजहांपुर के सरकारी अस्पताल में बुधवार को भर्ती कराया गया था। 73 वर्षीय चिन्मयानंद का उनके मुमुक्षु आश्रम में डॉक्टरों की एक टीम उपचार कर रही है, जहां वे 13 सितंबर से नजरबंद हैं।

लॉ की एक छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का लगाया है इल्जाम

आपको बता दें कि छात्रा ने बुधवार को दावा किया था कि यदि चिन्मयानंद को गिरफ्तार नहीं किया गया तो, उसकी जान को खतरा हो सकता है। आपको बता दें कि लॉ की एक छात्रा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का इल्जाम लगाया है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इन आरोपों के सिलसिले में बीते शुक्रवार को SIT की टीम ने लगभग 7 घंटे तक स्वामी चिन्मयानंद से पूछताछ की थी। स्वामी चिन्मयानंद से पुलिस लाइन में स्थित SIT के कार्यालय में पूछताछ की गई थी।