Loading...
अभी-अभी:

बढ़ते चिया सीड्स के यूज से क्या सच में वज़न कम होता है, जानिए इसको खाने का सही तरीका

image

Oct 21, 2024

आज के समय में लोग अपना वजन कम करने के लिए बहुत से अलग अलग तरीके अपना रहे है। ऐसे में बढ़ते चिया सिडस के ट्रेंड में लोग इसका काफी इस्तमाल वज़न कम करने के लिए कर रहें है। इस चिया सीड्स में बहुत से जरूरी तत्व होते है, जो शरीर के लिए लाभदायक है।

क्या है चिया सीडस के फायदे

यह सीड दिखने में छोटा है पर इसके फायदे बहुत ज्यादा है। चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड , एंटीऑक्सीड़ेट, फाइबर , प्रोटीन , मीनरल होता है जो वजन कम करने, पाचन शक्ति मज़बुत करने, ब्लड शुगर को कम करने, हृदय के स्वास्थय को थीक रखने , हड्डियों को मजबुत करने और इम्यूनिटी को स्ट्रोंग बनाता है। साथ ही चिया सीड्स में मौजूद होने वाले पोषक तत्वों से त्वचा और बालों की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

क्या है इसका खाने का सही तरीका

यह तो सब जानते है की चिया सीडस खाने से बहुत लाभ मिलते है। पर क्या आप इसको खाने का सही तरीका जानते है। चिया सीड्स को खाने का एक तरीका होता है पहले इन छोटे छोटे चिया बीजों को 30 से 35 मिनट तक पानी में भिगो कर रख दें, फिर जब यह 30 मिनट बाद जेली जैसा टेकस्चर में बदल जाए तब इन्हें दही, जूस, आदि चिजों में मिला कर खा सकते है। इसे चाहें तो सलाद में भी मिला कर खाया जा सकता है। इन चिया सीडस का एक दिन में एक या दो चम्मच ही  सेवन करना  ठीक रहता है। ज्यादा सेवन करने से पेट में भारीपन महसूस होता है और पेट से जुड़ी दिक्कतें सामने आती है।

 क्या है इसके नुकसान

चिया सीड्स के फायदे तो है पर इसके नुकसान भी है। इसका सही से सेवन नहीं करने से यह शरीर के लिए हानिकार हो सकता है। चिया सीडस को हमेंशा भीगो कर ही खाए इन्हें बिना भीगोएं खाने से यह सीधे गले में चिपक सकते है। जिससे गले में सूजन हो सकती है साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत हो सकती है।

 

Report By:
Author
Swaraj