Jan 6, 2018
अपने संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने वाले महान संगीतकार जयदेव का जन्म लुधियाना में 3 अगस्त 1919 को हुआ था। जयदेव अभिनेता के रूप मे अपनी पहचान दुनिया में बनाना चाहते थे। अपने सपने को पूरा करने के लिये वह 15 वर्ष की उम्र में ही घर से भागकर फिल्म नगरी मुंबई आये जहां उन्हें बतौर बाल कलाकार वाडिया फिल्मस निर्मित आठ फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिला।
वर्षो के पश्चात जयदेव अपने पिता की बीमारी के कारण मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ वापस अपने घर लुधियाना आ गए। पिता की अकस्मात मृत्यु के बाद उन्होंने उस्ताद अली अकबर खान से संगीत की शिक्षा हासिल की।
बचपन से ही मजबूत इरादे वाले जयदेव अपने सपनों को साकार करने के लिए एक नए जोश के साथ फिर मुंबई पहुंचे। वर्ष 1951 में जयदेव को नवकेतन के बैनर तले निर्मित बनी फिल्म आंधिया में सहायक संगीतकार काम करने का मौका मिला ।
इस बीच जयदेव ने अपना संघर्ष जारी रखा। शायद नियति को यह मंजूर था कि जयदेव संगीतकार ही बने इसलिये चेतन आंनद ने उन्हें अपनी ही फिल्म जोरू का भाई में संगीतकार के रूप मे काम करने का मौका दिया। इस फिल्म के जरिये पहचान बन