Loading...
अभी-अभी:

स्वराज की ख़बर का असर! देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड, 6 महिलाएं गिरफ्तार

image

Jan 7, 2017

नीमच। पुलिस ने महू-नसीराबाद नेशनल हाइवे नंबर 79 के किनारे के चल्दू गाँव में देह व्यापार के बड़े ठिकानों का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के ठिकानों से 6 महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। जीरन पुलिस के मुताबिक अनैतिक देह व्यापार अधिनियम, लैंगिक अपराधों से बालकों संरक्षण अधिनियम 2012 व अन्य धाराओं में इनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

दरअसल, स्वराज एक्सप्रेस पर पिछले दिनों में अनैतिक देह व्यापार की खबर प्रमुखता से चली थी। जिसक बाद से पुलिस ने आज हाइवे के आस-पास के गांवों में छापेमारी की। टीआई बीएल भाभर ने भारी-भरकम पुलिस बल के साथ शुक्रवार रात इन ठिकानों पर धावा बोला। एक मकान में देह व्यापार करते 6 महिलाओं को जीरन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक देह व्यापार की महिलाओं आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जीरन टीआई बीएल भामर ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार के दरमियान रात 8 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि चल्दू हाईवे पर स्थित एक मकान में अनीता बांछड़ा कुछ महिलाओं से देह व्यापार करा रही है। इस पुलिस ने तत्काल बल लेकर माैके पर पहुंची। मौके से 6 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।