Oct 22, 2016
मंदसौर। जिले के सीतामऊ गांव ढीकनिया में शुक्रवार रात को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महिला के परिजनों ने ढीकनिया थाना प्रभारी को लिखित शिकायत में जांच करने की मांग की है। परिजनों का आरोप है कि महिला पर उसके ससुराल के लोग रूपयों के लेकर दवाब बनाते थे। महिला का पति कमलेश शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था। परिजनों का आरोप है कि कल भी कमलेश ने महिला पर रूपए को लेकर दबाव बनाया था। उसके साथ मारपीट की थी। महिला ने कल हमसे इस मामले में फोन पर बात भी की। हम आज मिलने आने वाले थे। लेकिन रात में ही बेटी को फांसी पर लटका दिया गया। वहीं पुलिस के मुताबिक मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही जांच आगे बढ़ाई जाएगी।








