Loading...
अभी-अभी:

घर के सामने शराब पीने का विरोध करने पर शराबियों ने की व्यापारी की हत्या

image

Oct 19, 2016

सागर। जिले में एक व्यापारी की घर में घुसकर चाकुओं से हत्या करने के बाद नेहा नगर इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए परिजनों ने देर रात पद्माकरनगर थाने का घेराव किया। वहीं पुलिस ने इस मामले में दो संदिग्धों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।  

दरअसल, पद्माकर थाना क्षेत्र के मकरोनिया नेहा नगर इलाके  में चार शारबियों ने व्यापारी की घर में घुसकर हत्या कर दी। मृतक आशीष जैन जंक्शन हार्डवेयर का व्यापार करता था। चार से ज्यादा बदमाश आशीष के मकान के सामने बने मैदान में शराब पी रहे थे । जब आशीष ने उनके वहां पर शराब पीने से मना किया तो चारों आरोपियों ने उनपर चाक़ू से हमला कर दिया। आरोपियों ने मृतक आशीष पर कई वार कर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। लेकिन तब तक व्यापारी दम तोड़ चुका था। गुस्साए परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पद्माकर थाने का घेराव किया। पुलिस के आला अफसरानों ने मौके पर पहुँचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।