Oct 21, 2016
कांकेर। जिले के हुर्रापिंजोड़ी इलाके में गोली लगने से एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके तुरंत बाद जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों ने वारदात को अंजाम नहीं दिया है। दरअसल, गुरुवार शाम को जवान रविन्द्र जाट का अपने साथी जवान से विवाद हो गया था। जिसके बाद शाम को पुलिस को वारदात की सूचना मिली। वहीं जिस जवान का रविन्द्र से विवाद हुआ था वो मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।








