Loading...
अभी-अभी:

गर्मी में लस्सी रखेगी आपके बॉडी हीट को समान्य

image

Mar 6, 2018

गर्मी का मौसम है और इस मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। गर्मी के दिनों में खाने से ज्यादा अगर कुछ ठंडा पीने को मिल जाए तो बात ही कुछ और होती है। यह शरीर में गर्मी को दूर करती है। इसके अलावा लस्सी के कई फायदे हैं। लस्सी बॉडी हीट को कंट्रोल करती है। लस्सी में मौजूद इलेक्ट्रोलाइट और पानी की मात्रा आपके शरीर की नमी को बनाए रखते हैं जिससे कि बॉडी की हीट समान्य रहती है। गर्मी में एसिडिटी की समस्या होने पर लस्सी पीना चाहिए।

लस्सी में लैक्टिक एसिड और विटामिन डी पाया जाता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढा़ने में मदद करता है। दही में मौजूद बैक्टीरिया खाने को डाइजेस्ट करने में सहायता करते हैं।
चुभती जलती गर्मी के दिन आ चुके हैं। हर कोई गर्मी से परेशान है। मौसम की तपिश से राहत पाने के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से उपाय कर रहा है। इस मौसम में हर कोई ठंडी चीजों के करीब रहना चाहता है। कुछ लोग ठंडी जगहों पर घूमने फिरने का प्लान बना रहे तो कुछ इस तपती गर्मी में ठंडी-ठंडी चीजों का सेवन कर अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश कर रहे हैं। इस मौसम में फ्रूट लस्सी पीने के मज़े ही कुछ और हैं तो चलिए जानते हैं क्या है इसे बनाने की विधि।

सामग्री-
दही 2 कप
दूध 1 कप
आम कटा हुआ 1
केले कटे हुए 2
बादाम 5
इलायची 4 से 5 छोटी
चीनी या शहद स्वादानुसार
बर्फ के टुकड़े 5


बनाने की विधि:- फ्रूट लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर में केले, आम, दूध, बादाम और इलायची के बीज डालकर बारीक कर लें। जब ये अच्छी तरह पिस जाएं तो बाद में इसमें दही, बर्फ के टुकड़े और शहद या चीनी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दें। जब सारी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएं तो इसे एक गिलास में डाल कर सभी को सर्व करें। इसका स्वाद चख कर लोग आप की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे।