Loading...
अभी-अभी:

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला: भूपेश और चैतन्य बघेल पर कार्टून पोस्टर से साधा निशाना

image

Sep 25, 2025

भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला: भूपेश और चैतन्य बघेल पर कार्टून पोस्टर से साधा निशाना

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को निशाने पर लेते हुए कार्टून पोस्टर जारी किया गया, जिसमें दोनों को 'वोट चोर और नोट चोर' बताया गया। भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का असली चरित्र सामने आ गया है, जिसने वोटों की चोरी नहीं, बल्कि डकैती की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार में ऐसी गतिविधियों पर लगाम लगेगी और दोषी नहीं बच पाएंगे।

कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और नक्सलवाद के आरोप

केदार कश्यप ने एनजीओ घोटाले पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि निशक्तजनों की राशि का दुरुपयोग शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के बयान के बाद अधिकारियों को जांच में सहयोग करना चाहिए। नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इसे राजनीति के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन अब नक्सली सरकार की योजनाओं के चलते आत्मसमर्पण कर रहे हैं। जीएसटी विभाग की गुटखा फैक्ट्री पर छापेमारी को लेकर कश्यप ने कहा कि बिना लाइसेंस के कारोबार पर कार्रवाई जरूरी थी। कांग्रेस के निगम नेता प्रतिपक्ष विवाद पर उन्होंने संदीप साहू का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस का गलत निर्णय पार्टी को खत्म कर रहा है।

Report By:
Monika