Loading...
अभी-अभी:

देवभोग के 427 मितानिनों को दो सालों से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि

image

Oct 19, 2016

गरियाबंद। जिले के 427 मितानिनों को पिछले दो सालों से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। मितानिनों ने कलेक्टर और अधिकारियों पर आरोप लगाया है। अधिकारियों ने जल्द भुगतान का विश्वास दिलाकर दो साल बीता दिये। उसके बाद भी अधिकारी की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। दऱअसल, मितानिने देवभोग विकासखंड में कार्यरत है। मितानिनों के मुताबिक प्रोत्साहन राशि नही मिलने से उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। उन्होंने अधिकारियों पर राशि के लिए गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा अधिकारी आज कल राशि देने का विश्वास दिलाकर उन्हें गुमराह कर रहें हैं। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के बाकी विकासखंडों में मितानिनों को समय पर प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। देवभोग विकासखंड में दो साल से भुगतान नही किया गया। वहीं अधिकारी भी इस पूरे मामले में एक दुसरे की जिम्मेदारी बताकर बच रहे हैं। मितानिनों ने चेतावनी दी है कि अगर सही वक्त पर राशि नहीं दी गई तो हम इसको लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे और काम बंद कर अनिश्चितकाल हड़ताल पर चले जाएंगे।