Loading...
अभी-अभी:

क्रेप की साड़ियां देंगी आपको गर्मियों में कूल लुक

image

May 14, 2017

मुंबई। भारतीय साड़ी को हमेशा से दुनिया की औरतों ने पसंद किया है, कई फैशन विशेषज्ञों का मानना है कि भारतीय साड़ी से ज्यादा आकर्षक और सैक्सी परिधान दुनिया में कोई और नही है। यह एक ऐसा परिधान है, जो सब महिलाओं पर फबता है। इसके साथ इन गर्मियों में आप गर्दन तक का ब्लाउज या कॉलरदार ब्लाउज के साथ क्रेप साड़ी पहन सकती हैं, या रंगीन प्लेटो वाली खूबसूरत साड़ी पहनकर सुंदर दिख सकती हैं।

एक फैशन आॅनलाइन वेबसाइट ने गर्मियों के इस मौसम में चलन में रहने वाली साड़ियों के ट्रेंड के बारे में बताया है, जिसे पहन आप अपने व्यक्तित्व में चार चांद लगा सकती हैं।

क्रेप झीना, पारदर्शी या अपारदर्शी भी हो सकते हैं। इस सीजन में आप क्रॉप क्रेप, जैकेट क्रेप और लंबे जमीन छूते क्रेप पहन सकती हैं। क्रेप साड़ियों में आप बेहद आकर्षक नजर आएंगी। पिछले साल विभिन्न रंगों के पल्लू वाली साड़ियां खूब चलन में रही, लेकिन अब अलग-अलग रंगों की प्लेटो वाली साड़ियां प्रचलन में हैं। ये प्लेटे साड़ी के अन्य हिस्सों से अलग रंग की होती हैं और पल्लू किसी और रंग का हो सकता है या शायद अलग रंग का नहीं भी हो सकता है। कांसेप्ट साड़ी पहले से लिपटी या अलग तरीके से पहने जाने के रूप में मिलती है, सामान्यतया धोती साड़ी इनमें से एक हैं। इन्हें लेगिंग्स, स्कार्फ या ट्राउजर के साथ पहना जा सकता है। 

पशु-पक्षियों के रूपांकन वाली साड़ियां भी आजकल प्रचलन में हैं, ऐसे रूपांकन वाली सिल्क साड़ियां बहुत खूबसूरत लगती हैं। आप बेलबूटेदार या फूलों की कढ़ाई और प्रिंट वाली साड़ियां भी पहन सकती है, इससे आपको क्लासिक लुक मिलेगा। जो युवतियां या महिलाएं पारंपरिक रूप से साड़ी में नजर आना चाहती हैं, लेकिन अच्छी तरह से साड़ी पहनना नहीं जानती उनके लिए जिप-अप साड़ी बढ़िया विकल्प है। यह रेडी-टू-वेयर अवतार में मौजूद है, जिससे आपको इसे पहनने में परेशानी भी नहीं होगी।