Loading...
अभी-अभी:

अपनी लक्जरी लाइफ को जमकर एंजॉय कर रहे हैं सहदेव दिरदो, वीडियो वायरल

image

Aug 12, 2021

सोशल मीडिया पर बचपन का प्यार गाना गाकर फेमस हुए सहदेव दिरदो इन दिनों अपनी लक्जरी लाइफ जी रहे हैं। वह खुद को मिले फेम को इस समय जमकर एन्जॉय कर रहे हैं। आप सभी को बता दें कि सहदेव दिरदो का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, और उनके उसी वीडियो के बाद उन्हें देशभर में फेम मिला। अब फेमस होने के बाद अब सहदेव दिरदो मुंबई के जुहू बीच पर चिल कर रहे हैं। इस समय सहदेव दिरदो का अपने दोस्तों संग वीडियो और कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जो आप देख सकते हैं। वैसे इन तस्वीरों में आप सहदेव को जुहू बीच पर दोस्तों संग समय बिताते और स्टाइलिश पोज करते देख सकते हैं।

बीच पर क्रिकेट खेलते नजर आये सहदेव 
इन तस्वीरों में सहदेव दिरदो अपने दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में उन्हें उनके परिवार के साथ भी देखा जा सकता है। वैसे सहदेव बीच पर क्रिकेट खेल रहे हैं और समंदर के सामने पोज कर रहे हैं। आप सभी को पता ही होगा कि कुछ समय पहले सहदेव दिरदो का एक वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह बचपन का प्यार गाने को स्कूली अंदाज में गा रहे थे और उस वीडियो को सहदेव के स्कूल में बनाया गया था।

इंटरनेट के यंग सेंसेशन में से एक बन गए सहदेव दिरदो
जैसे ही उनका यह वीडियो इंटरनेट पर आया वैसे ही यह लोगों को पसंद आने लगा और देखते ही देखते यह वायरल भी हो गया। कुछ ही समय में सहदेव दिरदो के चर्चे हर तरफ होने लगे हैं और वह इंटरनेट के यंग सेंसेशन में से एक बन गए। उनके साथ बॉलीवुड रैपर बादशाह ने सिंगर आस्था गिल के साथ मिलकर बचपन का प्यार गाने का रीमेक भी बनाया है, जिसमें रैप किया गया है।