Loading...
अभी-अभी:

किसान बाजार बना रोल मॉडल

image

Jul 10, 2017

धमतरी : जिला प्रशासन के सहयोग से तीन महीने पहले शुरू किए किसान बाजार की चर्चा अब राज्य में नही बल्कि पूरे देश में हो रहा हैं। यही वजह हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने रमन के गोठ के प्रसारण में किसान बाजार का जिक्र करके किसान बाजार की सराहना की। इसे राज्य के सभी जिले में लागू करने का ऐलान किया हैं। जहां मध्यस्थों से किसानों को मुक्ति मिलेगी और उनकी उपज का सही दाम भी मिलेगा।  अप्रैल माह में शहर के पुरानी मंडी परिसर पर किसान बाजार की शुरूआत की गई थी। जिनका मकसद था लोगों को रोजाना ताजी सब्जी मिले सके। साथ ही किसानों को उनके उपज का सही दाम मिल पाए। जिसके बाद इस किसान बाजार को किसानों के साथ-साथ लोगों का भरपूर सहयोग मिला। मौजूदा वक्त में किसान बाजार के माध्यम से शहरवासियों को सुबह-सुबह ताजी सब्जियां मिल रही हैं। जिसकी वजह से किसान बाजार की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं। फिलहाल प्रदेश के मुखिया डॉ रमन सिंह के प्रशंसा के बाद जिला प्रशासन गदगद हो गया हैं। तो वही जिले के ब्लाकों में भी किसान बाजार को शुरू करने की बात कह रहे हैं।