Loading...
अभी-अभी:

चुनाव से पहले रिचार्ज करने मस्तूरी में कांग्रेस की बैठक

image

Jan 16, 2018

**मस्तूरी**। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव करीब आते ही इसके लिए कार्यकर्ता संगठन स्तर पर तैयारी में जुटने की तैयारी कर लें। उक्त बातें युवा काग्रेंस महासचिव हेमंत ओगले,एवं प्रदेश महासचिव सुबोध हरितवाल ने कही। **संगठित होकर करना है कार्य...** बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों अनुसार संगठित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने नव निर्वाचित मनोनीत पदाधिकारियों से सगंठ्न मजबूती प्रदान करने के लिए इन्होंने मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया की तारीफ करते हुए कहा कि आपका विधायक विधायक नहीं एक सामान्य कार्यकर्ता की तरह पार्टी का कार्य करते आ रहे हैं , उनके कार्यशैली से मस्तूरी में कांग्रेस बेहद मजबूत है। युवा कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि आप सभी बूथ स्तर पर तैयार हों। इसके साथ उन्होंने मस्तूरी यूथ काग्रेंस अध्यक्ष नितेश सिंह की प्रशंसा की औऱ भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कुछ दिन पहले बिलासपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सांसद, जिला अध्यक्ष एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं को पुलिसकर्मियों के द्वारा रोके जाने के मामले में भाजपा के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जहाँ पार्टी स्तर पर सम्मान न मिले तो सांसद को पार्टी से स्तीफा दे देना चाहिये। इसके पहले मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने शायराना अन्दाज में युवा काग्रेंस अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस अनुसूचित सीट पर विगत चुनाव में इन्हीं कार्यकर्ताओं के सहयोग से 25000 वोट से विजय प्राप्त किया था, और अब नितेश सिंह के नेतृत्व में युवा वर्ग में भारी उत्साह देख रहा हूं। आगामी विधानसभा चुनाव में आप सभी के सहयोग से मुझे लगता है कि काग्रेस 45000 वोट से जीत हासिल करेंगी। इस कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया, नितेश सिंह एवं बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।