Loading...
अभी-अभी:

छग के स्कूलों में शिक्षाकर्मियों ने लगाया ताला

image

Nov 21, 2017

बलरामपुर : छग पंननि मोर्चा के बैनर तले प्रदेश भर में शिक्षाकर्मियों की अपनी एक सूत्रीय मांग संविलियन एवं शासकीयकरण को लेकर प्रदेश भर के शिक्षाकर्मी लामबंद हो गए है। बलरामपुर जिलान्तर्गत 6 विकासखंड मुख्यालयों में अनिश्चितकालीन आन्दोलन प्रारंभ है।

आन्दोलन का शत् प्रतिशत प्रभाव दिखा। जिसमें जिले भर के शिक्षाकर्मी अपने-अपने विकासखण्ड मुख्यालय के धरनास्थ्ल में सम्मिलित हुए। वहीं इस हड़ताल की वजह से जिले के कई स्कूलों में ताला लटका हुआ देखा गया।  

ज्ञात हो कि सोमवार को सूबे के मुखिया डॉ रमन सिंह से वार्ता विफल होने के कारण संघ ने आन्दोलन पर डटे रहने का निर्णय लिया। बलरामपुर के शिक्षाकर्मी संघ के  जिलाध्यक्ष पवन सिंह ने आन्दोलन में उपस्थित शिक्षकों को बताया कि वर्तमान सरकार ने हमारी एकसूत्रीय मांग को मानने में 15 वर्ष लगाया, उसके बाद भी शिक्षाकर्मी की उचित मांग को पूरा नहीं किया।

जिससे विवश होकर आन्दोलन में जाने के लिए बाध्य किया गया। जिले के सभी विकासखण्डों में ब्लॉक संचालक श्याम गुप्ता बलरामपुर, उपेन्द्र सिंह राजपुर, बैजनाथ यादव शंकरगढ़, परमेश्वर मिश्रा कुसमी, युधन जायसवाल वाड्रफनगर, मणी यादव रामचन्द्रपुर के नेतृत्व में आज से हड़ताल शुरू किया गया।

इस हड़ताल कि वजह से जिले भर  के कुल 2236 स्कूलों में पाठन कार्य प्रभावित हुआ, तो कई स्कूलों में ताला लटका हुआ भी देखा गया। सभी शिक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से बलरामपुर के बरदर स्कूल में बच्चे आक्रोश में आकर खुद ही ताला जड़ दिया। बाद में जिला शिक्षा अधिकारी के समझाइश से स्कूल का ताला हटाया गया।