Loading...
अभी-अभी:

बेमौसम बारिश से खेतों में गिर रही फसल 

image

Oct 14, 2017

कांकेर : सितंबर के अंतिम सप्ताह के बाद अक्टूबर के भी पहले सप्ताह से रोजाना बारिश होने से किसान परेशान हैं। रोजाना बारिश व तेज हवा चलने से खेतों में खड़ी फसल गिर रही हैं, खेतों में पानी भी भर रहा हैं।

कुछ गांवों का जायजा लिया तो धान की फसल बेमौसम बारिश से खेतों में गिरी नजर आई। दशहरा के बाद किसान धान फसल कटाई की तैयारी शुरू कर देते हैं। बेमौसम बारिश होने से किसान खेतों में फसल कटाई नहीं कर पा रहे हैं।

किसानों ने बताया फसल गिरने से धान की बाली गिर जाती हैं और धान बीज खेतों में ही अंकुरित हो रहा हैं। किसानों ने कहा अभी बारिश की जरूरत नहीं हैं। जुलाई अगस्त में जब बारिश की जरूरत थी तब नहीं हुई। अब बारिश से कोई फायदा नहीं बल्कि नुकसान हैं। किसानों के अनुसार बेमौसम बारिश से 25 प्रतिशत फसल को नुकसान हुआ हैं।