Loading...
अभी-अभी:

शासकीय अस्पताल में मरीजों का नहीं हो ठीक से उपचार

image

Oct 14, 2017

देवास : कन्नौद नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों की ठीक तरह से देखभाल नहीं की जा रही, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ठीक उपचार नहीं मिलने के कारण उन्हें इंदौर, देवास या अन्य जगह जाकर अपना उपचार करना पड़ रहा हैं। जिससे समय व धन दोनों की बर्बादी होती हैं।

सुरानी के रामभाऊ का आरोप है कि चार माह पूर्व उनका फैक्चर होने पर अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा ठीक से नहीं देखा गया, न हीं उपचार किया गया। इधर-उधर से पैसों की व्यवस्था कर इंदौर उपचार कराने जाना पड़ा।

इसी तरह बहिरवाद के नरेंद्र दुबे का कहना हैं कि अस्पताल में रोगी कल्याण समिति द्वारा 10 व 20 की पर्ची काटी जाती हैं, उसमें कर्मचारियों द्वारा 40 रुपये वसूले जाते हैं। इस संबंध में डॉक्टर लोकेश मीणा से चर्चा की तो उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यहां मरीजों को ठीक से देखा जाता हैं और हर संभव उन्हें ठीक करने का प्रयास किया जाता हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक कैलाश कुंडल ने इस समस्या को उठाते हुए कहा हैं कि इस संबंध में शीघ्र ही जिला कलेक्टर तथा प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यहां की अव्यवस्था को उजागर किया जाएगा, यदि इसके बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।