Loading...
अभी-अभी:

मंत्री अमर से महिलाओं ने वसूला यूजर चार्ज

image

Jul 13, 2017

रायपुर : जोन 3 के स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने आज नगरी निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से यूजर चार्ज वसूला। रायपुर नगर निगम ने घरों से यूजर चार्ज वसूलने की जिम्मेदारी स्व-सहायता समूह की महिलाओं को दी हैं। इसी के तहत जोन 3 की महिलाओं ने नगरीय निकाय मंत्री अमर अग्रवाल से भी यूजर चार्ज की वसूली की। क्योंकि अमर अग्रवाल का बंगला भी जोन 3 के अंतर्गत आता हैं। इस मौके पर अमर अग्रवाल ने समूह की महिलाओं को शहर की सफाई व्यवस्था में योगदान देने की बात कही।