Loading...
अभी-अभी:

महिला अधिकारी से शिक्षक ने की अभद्रता, शिक्षक गिरफ्तार

image

Sep 1, 2017

मुंगेली : शिक्षा विभाग के कार्यालय में एक व्यक्ति द्वारा महिला अधिकारी के साथ गाली गलौच करते हुए जमकर हंगामा किया गया। इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं। महिला के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। 

पूरा मामला मुंगेली बीईओ ऑफिस का हैं। जहां आरोपी शिक्षक अशोक दुबे अपने वेतन के रुकने से नाराज होकर कार्यालय पहुंचा और शिक्षा विभाग में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत महिला अधिकारी से वेतन रुकने के बारे में पूछा। जिस पर महिला अधिकारी के द्वारा वेतन के रुकने के कारण बताया जा रहा था कि अचानक आरोपी अशोक दुबे बिफर पड़ा और महिला अधिकारी से अभद्रता करते हुए गाली गलौच करने लगा।

जिसके बाद इस घटना से डरी हुई महिला अधिकारी के द्वारा सिटी कोतवाली थाना पहुंच कर आरोपी के खिलाफ लिखित में शिकायत किया गया। जिस पर कार्यवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शिक्षक अशोक दुबे को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई हैं।