Loading...
अभी-अभी:

रमन कैबिनेट का देश के इतिहास में सबसे घटिया निर्णय : किरणमयी नायक

image

Jul 12, 2017

रायपुर : रमन कैबिनेट के फैसले के खिलाफ कांग्रेस कोर्ट जाने वाली हैं। मामला कैबिनेट में राज्य सरकार की ओर से 11 जुलाई को 2 से अधिक बच्चे पैदा करने की दी गई छूट का हैं। दरअसल रमन सरकार ने शासकीय सेवकों के लिए 2 से अधिक बच्चा पैदा करने पर लगाई रोक हटाकर 2 से अधिक बच्चा पैदा करने की छूट दे दी हैं। इस फैसले की कांग्रेस ने कड़ी निंदा की हैं। कांग्रेस प्रवक्ता किरणमयी नायक ने सरकार के फैसले को देश के इतिहास का सबसे घटिया निर्णय बताया हैं। किरणमयी नायक ने कहा कि वे इस फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती देगी। रमन कैबिनेट का यह निर्णय परिवार नियोजन के खिलाफ हैं और यह संविधान का उल्लंघन हैं। वे इस मामले में अपने वकीलों से चर्चा कर जल्द ही कोर्ट जाएगी।