Loading...
अभी-अभी:

सरकार के खिलाफ किसानो ने की महापंचायत, हजारो की संख्या में निकाली हूंकार रैली

image

Oct 2, 2018

देवांगन शशि : राजनांदगांव जिला किसान संघ के बैनर तले आज कलक्ट्रेट परिसर के सामने ल गभग 10 हजार किसानो ने कर्ज माफ़ी ,बोनस ,और फसल बीमा की राशि को लकेर महापंचायत और प्रदर्शन किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया वही इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी तादात में पुलिस जवान तैनात रहे। 

प्रदेश सरकार के द्वारा जिले में लगभग 464 करोड़ रूपये की फसल बीमा राशि का वितरण किया है बावजूद जिले के 20 से अधिक गावो के किसानो को आज तक फसल बीमा की राशि नहीं मिली है और कर्ज माफ़ी और पिछले दो वर्षो का बकाया धान का बोनस राशि नहीं मिली है इसी मामले को लकेर हजारो किसानो के द्वारा वम्हा पंचायत किया गया और सरकार को जिला प्रशासन के माध्यम से सवांद करने ज्ञापन भी सौपा है।

वही जिला किसान संघ के सयोजक सुदेष टीकम का कहना है की राज्य सरकार के द्वारा इतनी बड़ी राशि किसानो को दिया गया है बावजूद आज तक जिले के बेस गावो के किसानो को आज तक फसल बीमा  राशि नहीं मिली और राशि लेने के लिए कई बार आंदोलन किया बावजूद आज तक राशि नहीं मिली है और आज इसी मामले को लकेर महा पंचायत करने की बात कही और कह की राज्य सरकार इस मामले में सवांद करे और आने वाले में किसान संघ उसी पार्टी का साथ देगी जो किसानो को न्याय के साथ फसल बीमा ,कर्ज माफ़ी और बकाया धान का बोनस विभिन्न मांगो को पूरा करे। 

वही जिले भर से आये किसानो का कहना है की आज किसान अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है और सरकार किसानो की मांग को पूरा नहीं कर रही है और आने वाले विधानसभा में परिणाम भुगतने की बात कही है। वहीं इस पूरे मामले में जिला प्रशासन का कहना है की किसानो को फसल बीमा दिया गया है और छूटे हुए गांवो के किसानो को फसल बीमा दिया जायेगा।