Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांव : पुलिस-नक्सल मुठभेड़ में एक महिला नक्सली घायल

image

Oct 14, 2019

प्रमोद निर्मल  : 12 अक्टूबर को मानपुर ब्लॉक अंतर्गत बुकमरका पहाड़ में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ के दरमियान एक महिला नक्सली सुरक्षा जवानों की गोली का शिकार बन घायल हुई है। मुठभेड़ के तुरंत बाद इसकी भनक पुलिस को नहीं लग सकी थी। लिहाजा पुलिस पार्टी मौके पर माओवादियों द्वारा छोड़े गए सामानों को बरामद कर वापस मुख्ययालय लौट आई थी। बाद में जानकारी मिलने पर दूसरे दिन दोबारा पुलिस पार्टी बुकमरका पहाड़ की ओर निकली। 

बता दें कि, जहां बुकमरका गाँव से थोड़ा नीचे सूड़ियाल में इलाज करा रही उक्त महिला नक्सली को गिरफ्तार कर मानपुर लाया गया। यहां स्थानीय समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रातों-रात राजनांदगाव मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। घायल महिला नक्सली का नाम कमला बताया जा रहा है जो कि बस्तर के सुकमा जिले से यहाँ पहुंची हुई थी।