Loading...
अभी-अभी:

राजनांदगांवः सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 550वां प्रकाश पर्व पर भक्तों की भव्य शोभायात्रा

image

Nov 12, 2019

मनोज मिश्ररेकर - मानवीय एकता के महान संदेश वाहक सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 550वां प्रकाश पर्व राजनांदगांव जिले के सिख समुदाय ने हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भक्ति के साथ मना रहे हैं। इस मौके पर शहर में एक भव्य शोभायात्रा पंच प्यारों की अगुवाई में निकाली गई। शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोग शब्द कीर्तन करते हुए चल रहे थे।

मानवीय एकता के महान संदेश वाहक सिक्खों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव के 550वां प्रकाश पर्व के मौके पर राजनांदगांव जिले के सिख समाज ने शहर में एक भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गुरुद्वारे से पंच प्यारों की अगवाई मे निकाली गई। शोभा यात्रा के दौरान एक सुसज्जित वाहन में गुरु ग्रंथ साहिब को विराजित किया गया। वाहन को फूल मालाओं से सजाया गया था। शोभायात्रा शहर के मानव मंदिर चौक सिनेमा लाइन हलवाई लाइन का रामादिन मार्ग से गुजरते हुए वापस गुरुद्वारे मे संपन्न हुई।

शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा किया गया स्वागत

शोभायात्रा में सिख समुदाय के लोग सबक कीर्तन करते से चल रहे थे। इस मौके पर सिख समुदाय के लोग गुरुनानक देव के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी तरह मुस्लिम समाज के लोगों ने शोभा यात्रा का स्वागत कर कौमी एकता, भाईचारा और सौहार्द का संदेश दिया। शोभायात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह और सांसद संतोष पांडे शरीक हुए और पंच प्यारे की फूल मालाओं से स्वागत कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इसी तरह सिख समाज समुदाय के लोगों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।