Loading...
अभी-अभी:

रायपुरः तीन चरणों पर चुनाव सम्पन्न होने के बाद सभी की निगाहें परिणाम पर

image

Apr 25, 2019

वैभव शिव पाण्डेय- छत्तीसगढ़ में तीन चरणों चुनाव सम्पन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें 23 मई को आने वाले परिणाम पर है। नेताओं से लेकर, कार्यकर्ता और आम लोग तक अपने-अपने हिसाब से सीटों का आंकलन जरूर कर रहे हैं। भाजपा जहां 2014 का इतिहास दोहराने की बात कर रही है तो कांग्रेस मोदी लहर के बाद भी नया इतिहास बनाने की। रमन सिंह का कहना है 2014 बेहतर नतीजें आएंगे तो भूपेश बघेल कह रहे हैं कि 11 में 11 जीतकर दिखाएंगे।

छत्तीसगढ़ में मोदी का जादू एक बार फिर चला

छत्तीसगढ़ के सभी 11 सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। पहले चरण में एक, दूसरे चरण में तीन और तीसरे चरण में 7 सीटों पर मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही 11 में 11 सीटें जीतने का दावा कर रही हैं। 68 फीसदी से अधिक मतदान को दोनों ही दल अपने पक्ष में बता रहे हैं। बीते चुनाव में 11 में 10 सीटें जीतने वाली बीजेपी को इस बार इसी तरह के परिणाम की उम्मीद है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का कहना है कि देश भर में मोदी लहर है। छत्तीसगढ़ में मोदी का जादू एक बार फिर चला है। यही वजह है कि परिणाम बीते चुनाव की तरह ही रहेगा।

जनता ने हमारे 60 दिनों के काम-काज पर मुहर लगाया

भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ का मानना है कि विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद उत्साहित कांग्रेस को लोकसभा में यही विश्वास है। कांग्रेस के सभी नेताओं ने यही दावा किया है पार्टी छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने जा रही है। मुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल का कहना है कि कहीं कोई दिक्कत नहीं है। जनता ने हमारे 60 दिनों के काम-काज पर मुहर लगाया है। जनता कांग्रेस के साथ है और इसका पता 23 मई को चल जाएगा।

फिलहाल दोनों ही राजनीतिक दलों के अपने दावे हैं, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों, वरिष्ठ पत्रकारों के दावों पार्टियों के दावे कहीं इतर है। राजनीतिक और विश्लेषकों का भी मानना है कि शहर में मोदी लहर दिखा है लेकिन फिर भी यहां बीजेपी के लिए परिस्थितियां 2014 की तरह नहीं। मतलब कांग्रेस फायदे में तो बीजेपी में नुकसान में यहां रहेगी। लेकिन बीजेपी को यहां कितने सीटों का नुकसान और कांग्रेस कितने सीटों का फायदा है, इसके लिए 23 मई तक का इंतजार करना होगा।