Loading...
अभी-अभी:

जशपुरः 28 दिन बाद पुलिस ने लूट, हत्या और बलात्कार के आरोपियों को किया गिरफ्तार

image

Apr 17, 2019

संतोष गुप्ता- 28 दिन बाद ही सही पुलिस ने लूट, हत्या और बलात्कार के आरोपियों को  गिरफ्तार कर लिया है। 19 मार्च की रात आरोपियों ने लूट, हत्या और बलात्कार की घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गये थे। पुलिस ने अजय उर्फ ढोला उर्फ बनखण्डी पावले उम्र 30 साल निवासी घुघरी कदमटोली थाना बगीचा, हसनू खान उम्र 52 साल निवासी बटईकेला थाना कांसाबेल व एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

ईंट-भट्टे से काम कर लौट रहे युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे उतारा था मौत के घाट

सरगुजा आईजी के. सी. अग्रवाल ने कल रक्षित पुलिस लाईन मे प्रेस कान्फ्रेंस कर मामले का  खुलासा किया। आईजी ने बताया कि आरोपियों ने तपकरा थाना क्षेत्र के केरसई गांव मे 19 मार्च की रात केरसई निवासी पुरेन्द्र राम की हत्या करने के बाद, उसकी मोटर साइकिल को लेकर फरार हो गये। वहीं आरोपीयों ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर बलात्कार की घटना को भी अंजाम दिया। नाबालिग लड़की किसी तरह बलात्कारियों के चंगुल से अपने आप को छुड़ा कर भागी थी। 19 मार्च की रात आरोपियों ने जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के केरसई गांव के 25 साल के मजदूर की लोगों ने हत्या कर दी थी। ईंट-भट्टे से काम कर लौट रहे इस युवक पर कुछ लोगों ने अचानक हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था।

इसी गांव में उस रात ही एक युवक और युवती के साथ की गई मारपीट

मृतक का नाम पुरेन्दर राम था, जो कि केरसई गांव का रहने वाला था। वहीं उसी समय, उसी जगह पर एक और घटना सामने घटी थी। इसी गांव में उस रात ही एक युवक और युवती जो साइकिल से अपने गांव कोरंगामाल से केरसई रिश्तेदार के यहां जा रहे थे, आरोपी दोनों को रास्ते में रोककर नाबालिग लड़के की पिटाई करने लगे। युवक को हमलावर इस तरह पीटते रहे कि वो बेहोश हो गया। साथ ही युवक के साथ आई युवती को अपहरण कर अपने साथ ले गए थे। मृतक पुरेन्दर राम, सिंगीबहार के अमरेश साहु के ईंट भट्टा से काम कर अपनी निजी मोटर साइकिल में केरसई अपने घर लौट रहा था। हत्यारे मोटर साइकिल और मोबाईल भी लूट कर ले गए थे। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। प्रेस कान्फ्रेस में आईजी ने बताया कि पत्थलगांव के अपराध क्रमांक 279/2018 धारा 302 में भी आरोपी अजय ने ही घटना को आंजाम दिया था जिसे उसने स्वीकार किया है। पुलिस आरोपियों को रिमांड मे लेकर और पूछ-ताछ करेगी। पुलिस के मुताबिक कई और मामले सुलझने की संभावना है।