Loading...
अभी-अभी:

कोरबाः पत्रकार सम्मेलन में भाजपा ने सरकार पर बदलापुर की राजनीति करने का लगाया आरोप

image

Jun 11, 2019

मनोज यादव- भाजपा के नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए सरकार पर बदलापुर की राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद, विधायक सहित संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे। नेताओं का आरोप है कि पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को जानबूझकर प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित पूर्व सांसद विधायक ने तिलक भवन में पत्रकारों से चर्चा की। भाजपा नेताओं का आरोप है कि कांग्रेस सरकार बदलापुर की राजनीति कर रही है भाजपा नेताओं के प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने प्रशासन को 3 दिन का समय दिया

निगम में भाजपा नेताओं के कार्य का भुगतान नहीं हो रहा है। प्रेस वार्ता से पहले भाजपा नेताओं ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा। हाल ही में भाजपा नेता के ढाबा को तोड़े जाने पर भी भाजपा नेताओं ने आक्रोश जाहिर किया। भाजपा नेताओं ने प्रशासन को 3 दिन का समय दिया है। कार्यवाही ना होने की स्थिति में बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।