Loading...
अभी-अभी:

भिलाईः अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ित महिलाओं को कर रहा था ब्लेकमेल

image

May 17, 2019

चंद्रकांत देवगन- अपराधी प्रवृत्ति के लोग न जाने क्या-क्या हथकंडे अपनाते हैं लूट-खसोट के लिए। महिलाएं अक्सर ऐसे लोगों के जाल में फंस जाती है। भिलाई में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहाँ आरोपी ने कई महिलाओं के साथ शादी का झांसा देकर अनाचार किया है। यहां तक कि उनकी अश्लील वीडियो बनाकर पीड़ित महिलाओं से ब्लेकमेलिंग कर रुपयों की उगाई करता था। शिकायतकर्ता महिला ने दावा किया है कि आरोपी ने कई महिलाओं के साथ अनाचार किया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

तंग आकर आरोपी के खिलाफ पीड़ित महिला ने की आईजी से शिकायत

दरअसल आरोपी गगनदीप सिंग उर्फ रिची के खिलाफ वैशाली नगर चौकी में पहले भी एक महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है, लेकिन जब दूसरी पीड़िता को इस बात की जानकारी हुई तो पीड़िता को लगा कि पति को बता दूं, लेकिन उसकी हिम्मत नही हुई। आरोपी उसे फिर से फोन कर पैसे और मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने अपना नंबर बदल दिया। पीड़िता को उधार देने वाले जब तगादा करने लगे तो उसके पति ने उसे डांटते हुए पूछा। तब उसने हिम्मत कर पूरी बात उन्हें बताई। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ आईजी से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। फ़िलहाल आरोपी गगनदीप अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।