Loading...
अभी-अभी:

उमरियाः पुलिस ने गांजे के अवैध तस्करी में लिप्त आरोपियों को किया रंगे हाथ गिरफ्तार

image

May 17, 2019

दिनेश भट्ट- उमरिया जिले में लंबे समय से गांजा करोबारियों की सूचना मिल रही थी। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बनाई टीम ने मुखबिर की सूचना पर नरोजाबाद थाने अंतर्गत बिक्री होने जा रही गांजे की खेप को जब्त किया है। वहीं इस मामले से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

घुनघुटी का शातिर बदमाश और अवैध गांजे का मुख्य तस्कर मंगल पिता शिवरतन साहू उम्र 32 वर्ष को पुलिस ने गांजे के अवैध तस्करी में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके साथ इसके भतीजे दीपक पिता कमलेश साहू उम्र 21 वर्ष,प्रकाश पिता बद्री गिरी उम्र 23 वर्ष निवासी घुलघुली, सचिन पिता भैया सिंह बघेल उम्र 24 साल निवासी निवासी महिमार कोतवाली, कपिल पिता भागचंद केशरवानी उम्र 27 वर्ष निवासी शहपुरा एवं मुख्य सरगना मंगल साहू के नाबालिक नौकर को गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि पुलिस की गिरफ्त में ये सभी आरोपी तब धरे गए, जब मुख्य आरोपी मंगल साहू के घर बाकी आरोपी गांजा खरीदने पहुंचे थे। इस मामले में दोपहर 3 बजे पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी है।

पुलिस अधिकारी ने कहा जिले में गांजे के रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जायेगा

मामले का मुख्य आरोपी कुछ सालों पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल में था। अभी कुछ महीनों पहले ही जमानत पर बाहर हुआ है। इस बीच भी वह गांजे के अवैध तस्करी का कारोबार कर रहा था। काफी दिनों से जानकारी मिल रही थी, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा है कि विवेचना उपरांत इन मामलों से जुड़े अन्य तस्करों तक भी पुलिस पहुंचेगी। जिले में गांजे के रैकेट को पूरी तरह ध्वस्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मामले के मुख्य सरगना मंगल साहू के घर को चारों ओर से घेरा बन्दी कर रेड के दौरान पुलिस को 20 किलो गांजा, 73 हजार की नगदी समेत दोपहिया वाहन भी जब्त की गई है।