Sep 26, 2019
मुख्य मार्ग पर गायों के बैठने से जाम की स्थिति व हादसों का डर बना रहता था। अक्सर इनकी वजह से कई दुर्घटनाएं हो जाती हैं परन्तु अब तो ये गायें खुद दुर्घटना का शिकार होने लगी है। जांजगीर चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां नेशनल हाईवे 49 पर 12 गायों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें भारी वाहन ने रौंदा दिया और फरार हो गया। इसमें सभी 12 गायों की मौत हो गई है। नेशनल हाईवे पर गायों के शव पड़े हैं। मामला अकलतरा के अमरताल गांव का है।
प्रशासन की लापरवाही आई सामने
जानकारी के अनुसार सड़क पर मवेशियों के बैठने से यह घटना हुई। सूचना पर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर सड़कों मृत गायों को हटाने की कार्रवाई में जुटी है। फरार वाहन चालक की पतासाजी की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले ही प्रयास गौ रक्षा की टीम ने एक दिवसीय भूख हड़ताल की थी। प्रयास गौ रक्षा के लोगों ने कहा था कि जिले में गायों के संरक्षण नहीं किया जा रहा है और उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।