Loading...
अभी-अभी:

नई दिल्लीः भारतीय पुरुषों में पहले नंबर पर सबके चहेते बने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

image

Sep 26, 2019

दुनियाभर के 41 देशों के करीब 42,000 लोगों को लेकर हुए एक सर्वे में सबसे ज्यादा चाही जानेवाली शख्सियत को लेकर एक सर्वे किया गया है। ब्रिटेन की एक रिसर्च कंपनी के द्वारा किए गए सर्वे मोस्ट ऐडमायर्ड परसन के आधार पर ये नतीजा आया है। भारत की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस लिस्ट में टॉप पर हैं, वहीं खिलाड़ियों की लिस्ट में महेंद्र सिंह धोनी भारत की ओर से टॉप पर हैं। पूरी दुनिया में पुरुषों में पहले नंबर पर बिल गेट्स और महिलाओं में पहले नंबर पर मिशेल ओबामा हैं। भारत में प्रधानमंत्री पुरुषों में पहले नंबर पर और बॉक्सर मेरीकोम महिलाओं में पहले नंबर पर हैं।

महिला वर्ग में शीर्ष-25 के अंदर सिर्फ एक भारतीय महिला खिलाड़ी मुक्केबाज मैरीकॉम

पूर्व कप्तान धोनी को इस सर्वे में 8.58 प्रतिशत का स्कोर मिला है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (15.66%) से ही पीछे हैं। खेल जगत की अन्य हस्तियों में धोनी के अलावा पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (5.81%) और मौजूदा कप्तान विराट कोहली (4.46%) के नाम शामिल हैं। महिला वर्ग में शीर्ष-25 के अंदर सिर्फ एक भारतीय महिला खिलाड़ी का नाम दर्ज है। ये खिलाड़ी हैं दिग्गज भारतीय मुक्केबाज मैरीकॉम जिनको 10.36% का स्कोर मिला है। उनके अलावा इस पूरी लिस्ट में किरण बेदी, लता मंगेशकर, सुष्मा स्वराज और दीपिका पादुकोण के नाम भी शामिल हैं।