Loading...
अभी-अभी:

बिलासपुर में हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों का विरोध प्रदर्शन

image

Sep 19, 2018

पंकज सिंह भदौरिया : दन्तेवाड़ा में बिलासपुर में हुए लाठीचार्ज और राफेल डील के  विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय दन्तेवाड़ा के सामने ही पुलिस की मौजूदगी में छग सीएम और स्वास्थ्य मंत्री अमर अग्रवाल का पुतला दहन कर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। 

भारी संख्या में मौजूद कांग्रेसियों ने रफेल डील का विरोध भी किया। हालांकि पुलिस बल  भारी संख्या में मौजूद था मगर कांग्रेसियों ने पुलिस को चकमा देते हुए पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी भी की। पुलिस के साथ कांग्रेसीयो की झड़प भी हुई। महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट बैरिकेट्स को तोड़ने का प्रयास कर रही थी। 

मगर महिला पुलिस बल ने तनावपूर्ण माहौल को कंट्रोल किया। जिला कलेक्ट्रेट घेराव में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल सुराणा, सलीम रजा उस्मानी, अवधेश गौतम, तुलिका कर्मा, छबिन्दर कर्मा, दीपक कर्मा(नगरपालिका अध्यक्ष) सहित सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकता पहुँचे हुए थे। कांग्रेसीयो ने कार्यवाही को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।