Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः स्वराज संवाददाता के साथ डीएफओ ने जंगल में हजारों बीजा की अवैध कटाई का किया निरीक्षण

image

Jun 14, 2019

टी.एल.सिन्हा- मगरलोड वन अमला के उच्च अधिकारी डी एफ ओ धमतरी अमिताभ बाजपेई ने जंगल में जाकर मौके का निरीक्षण किया। जिस पर उन्होंने वन अधिकारी व कर्मचारियों को फटकार लगाई तथा अवैध कटाई में हुए नुकसान की भरपाई को वसूली करने का आदेश दिया। उन्होंने रात्रि में गश्त करने तथा बीजा लकड़ी के चोरों को पकड़ने की सख्त आदेश दिए। धमतरी जिला के विकासखंड मगरलोड के वन परिक्षेत्र उत्तर सिन्गपुर मोहदी के बिरझूली पेंड्रा की जंगल में कई दिनों से वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर हजारों बीजा के पेड़ की कीमती लकड़ी को काटकर तस्कर रातों-रात तस्करी कर रहे हैं फिर भी मोहदी रेंज के अधिकारी कर्मचारी गहरी नींद में सोने के कारण हजारों बेशकीमती इमारती बीजा का पेड़ को काट कर ले जा रहे हैं।

पेन्ड्रा जंगल में कई दिनों से अवैध हजारों बीजा का पेड़ का कटाई से जंगल हुआ कंगाल तस्कर हुआ मालामाल

कई दिनों से जंगल की बेशकीमती इमारती लकड़ी पेड़ काटने के कारण जंगल कंगाल हो रहा है। विरझूली पेंड्रा के कक्ष क्रमांक 40, 41, 52 में कई हजारों वीजा का पेड़ 30 से 40 फ़ीट ऊंचाई और लगभग 80 से 100 इंच मोटाई वाले बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर धराशायी किया गया है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की निष्क्रियता से पूरे जंगल की बेशकीमती लकड़ी दिनों दिन घटती जा रही है। उपरोक्त कक्षाओं से लगभग 1000 पेड़ों की कटाई होने का अनुमान है। बीजा पेड़ की सार को काटकर बाकी टेढ़े-मेढ़े लकड़ी को जंगल में ही छोड़ गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अधिकारी कर्मचारियों की सांठगांठ से कई दिनों का यह गोरखधंधा फल फूल रहा है जिसके कारण जंगल विरान लगने लगा है। तस्कर रात्रि के समय आकर बकायदा लकड़ी जलाकर खाना भी बनाते हैं और खाते हैं और आराम से टॉर्च के सहारे लकड़ी को, बड़े-बड़े पेड़ों को काटकर गाड़ियों में भरकर ले जाते हैं। जंगल की अवैध कटाई होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। रातों-रात कई गाड़ियां व साइकिलों से बीजा का पेड़ निकल रहा है।

रेंजर तथा वन रक्षकों को लगाई फटकार होगी वसूली

सूत्रों से मिली जानकारी के बाद स्वराज की टीम ने भरी दोपहर में जंगल में जाकर निरीक्षण किया तो हजारों बीजा का पेड़ कटा हुआ मिला हजारों पेड़ों के ठूंठ भी हैं जो चौकानेवाले लग रहे हैं। कुछ जनप्रतिनिधि इस मामले को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वन मंत्री, वन विभाग के मुख्य से मिलकर विभाग की निष्क्रियता को उजागर करने की बात कही है। धमतरी वन मंडलाधिकारी अमिताभ बाजपेई का कहना है कि अवैध कटाई तो हुई है और इसकी वसूली भी कर्मचारियों से किया जाएगा। रात्रि में गश्त बढ़ाई जाएगी। उच्च अधिकारी को अवगत करा कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।