Loading...
अभी-अभी:

सिवनी मालवाः कमिश्नर ने नर्मदा किनारे किया पौधारौपण, ग्रामीणों को दिलाया पौधारौपण का संकल्प

image

Jun 14, 2019

वीरेन्द्र तिवारी- सिवनी मालवा में नर्मदा किनारे कमिश्नर ने पौधारौपण किया और पौधारौपण करने की आवश्यक बतलाते हुये ग्रामीणों को संकल्प दिलाया। ग्रामीणों से कहा कि अच्छी फसल के लिए जल का होना आवश्यक है और जल के लिए पौधरौपण करना आवश्यक है। हम सब बिना पानी के जीवित नहीं रह सकते हैं इसलिए पानी के संरक्षएा के साथ पौधारौपण अति आवश्यक है।

6 से 7 वर्षो में माँ नर्मदा भी सूख सकती हैं यदि समय पर पौधारोपण न किया गया

कमिश्नर उमाकांत उमराव ने जल और पौधारोपण के महत्व को समझाते हुये कहा कि आज हम देख रहे है कि अच्छी फसल के लिए जल का होना आवश्यक है। इसके लिए यह जरूरी हो जाता है कि पौधारौपण किया जाये। हम सब बिना पानी के जीवित नहीं रह सकते हैं। आज माँ नर्मदा की 100 से अधिक सहायक नदियों में पानी नहीं है, वे सूख गई हैं। यही स्थिति रही तो आने वाले 6 से 7 वर्षो में माँ नर्मदा भी सूख जाएगी। इसलिए हम सभी को संकल्पित होना होगा और मिलजुलकर कार्य करना होगा।

वृहद स्तर पर पौधारौपण करेंगे तो तापमान में कमी आयेगी

उमाकांत उमराव ने इस कार्यक्रम का प्लॉन बनाया था। उमराव ने कहा कि अभियान हम सभी के लिए है यदि नदी के तट हरे भरे रहेंगे तो पर्यावरण एवं आसपास का वातावरण स्वच्छ रहेगा। अभी हम जो बढ़ा हुआ तापमान देख रहे हैं, पौधरौपण नहीं करने की वजह से हैं। यदि हम वृहद स्तर पर पौधारौपण करेंगे तो तापमान में कमी आयेगी और जनजीवन अनुकूल होगा। उन्होंने कहा कि वृक्ष के नीचे बैठकर मनुष्य शीतलता का अनुभव करता है। अतः पौधारौपण करना आवश्यक है।