Loading...
अभी-अभी:

धमतरीः मोहदी नहर में तैरते मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मेघा निवासी ईश्वर निषाद के रूप में हुई शिनाख्त

image

Sep 4, 2019

टी एल सिन्हा - ब्लॉक मगरलोड 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत मोहदी के समीप छिपली-मोहदी मुख्य मार्ग पर डाभा माइनर नहर में तैरते हुए एक व्यक्ति के शव मिलने के कारण पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान मृतक की पहचान गौरव ग्राम मेघा के फल व्यवसायी ईश्वर निषाद पिता माखन निषाद उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप की गई है। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक गरियाबंद जिले के ग्राम कस कोचवाय का निवासी है जो 10 वर्षों से अपने ससुराल ग्राम मेघा में अपने परिवार के साथ रहकर मुख्य चौक पर फल का व्यापार करता था।

थाना प्रभारी ने आशंका जताई, शराब पीने से ईश्वर की मौत हुई होगी

मगरलोड के थाना प्रभारी ने आशंका जताई है कि संभवतः शराब पीने से ईश्वर की मौत हुई होगी। सुबह से ईश्वर कहीं घूमने निकला था, जिसकी खोजबीन किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार शायद पानी वगैरा लेने नहर में उतरा होगा तो नहर में पानी भी गहरा है। जिसके कारण अपने आप को सम्हाल नहीं पाया होगा। मृत्यु के सही कारण तो पोस्टपार्टम के बाद ही उजागर होगा।  मृतक ईश्वर निषाद मेघा निवासी विजय निषाद का बेटी दमाद है। मृतक ईश्वर निषाद की दो पुत्री एवं दो पुत्र हैं। बहरहाल, मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंच विवेचना करने में जुट गई है। पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।