Loading...
अभी-अभी:

देवभोग तहसील में ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

image

Oct 9, 2018

पुरुषोत्तम पात्र : गरियाबन्द के देवभोग तहसील के 80 साल पुराने गांव परेवपाली के लोग अब भी मूलभूत सुविधा से जूझ रहे है। प्रदेश के गठन के बाद इन्हें उम्मीद थी कि गांव का विकास होगा लेकिन इनके पास पँचायत मुख्यालय तक पहुंचने की सड़क नसीब नही हो सकी। इस बार ग्रामीणों ने नेताओ को सबक सिखाने के लिए चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया है। इसकी लिखित सूचना एसडीएम को भी दे दी गई है।       

गाँव के दीवारों में लिखा पोस्टर, हाथ में चेतावनी के लिये ज्ञापन व नारेबाजी करते परेवापाली के इन ग्रामीणों का सब्र टूट चुका है। लगभग एक हजार की आबादी वाले इस गांव के लोगो के आने जाने के लिये कोई सड़क नही है,किसी मुख्य मार्ग तके जाना तो छोड़िये,3 किमी दूरी पर मौजूद पँचायत मुख्यालय तक पहूचने पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। चारो ओर बरसाती नालों से गाव घिरा हुआ है,बारिश के दिनों में गाव जब टापू में तब्दील हो जाता है तो सिवाय अपने नसीब को कोसने के अलावा कोई उपाय नजर नही आता इन्हें।गाव के आबादी के अनुपात में हैंडपम्प नही है,जो है उसमें दुसित पानी निकलता है,ग्रामणी को पीने के पानी के लिये तेल नदी के झेरिया का सहारा लेना पड़ता है।।                    

ऐसा नही की ये अपनी समस्या को दूर करने की माग नही किया है। पिछले 15 सालों से हर उस जगह पर पहूँचे जंहा उनको उम्मीद थी। छतीसगढ़ के निर्माण के बाद सूबे में विकास की लिखी जा रही इबारत में इस गाव का नाम ही शामिल नही है।इसलिय ग्रामीणों ने विस् चुनाव का बहिष्कार करने निर्णय लिया है। ग्रामीण गाव के बाहर तख्ती टांग कर नेताओ के प्रवेश को भी वर्जित कर दिया है। मामले में एसडीएम निर्भय साहू ने कैमरे के सामने कहने से मना कर दिया है।