Loading...
अभी-अभी:

नगर पालिका में भ्रष्टाचार के विरोध में गौरक्षा वाहनी एवं नागरिकों की ओर से धरना प्रदर्शन

image

Mar 6, 2020

कोरियाः जिले के जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार एवं परिवारवाद के विरोध में गौरक्षा वाहनी एवं नागरिकों की ओर से धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष को एवं सीएमओ के ऊपर भ्रष्टाचार आरोप लगाई गई। बता दें कि नगर पालिका कार्यालय के सामने गौरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष अन्नू दुबे के नेतृत्व में धरना शुरू हुआ, जो लगभग 2.30 घंटे चला। अनुराग दुबे ने कहा कि बैकुंठपुर नगर पालिका में जब से अध्यक्ष अशोक जयसवाल आए हैं, तब से भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर पहुंच गया है। बैकुंठपुर नगर पालिका में यह आलम है कि वहां जो भी सामग्री की खरीदी होती है बिना कोई प्रक्रिया का पालन नहीं हो रही है। ना कोई टेंडर की प्रक्रिया और ना ही कोई नियम कानून जो रहते हैं खरीदी के सब केवल कागजों तक ही सीमित रह गए हैं। बैकुंठपुर नगर पालिका में सूचना का अधिकार कि कोई भी जानकारी नहीं दी जाती है।

नगरपालिका में व्याप्त हो रहा भ्रष्टाचार

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि तालाब गहरीकरण के लिए लाए गए पंप में भ्रष्टाचार, एसएलआरएम सेंटर, पाइपलाइन का काम, गांधी उद्यान 5,40,000/2019 में लागत से बने हुए को तोड़कर फिर नया बनाए जा रहे हैं। बिजली के सामानों की खरीदी, स्ट्रीट लाइट, टैंकर और ट्रैक्टर खरीदी, रंग पुताई का मामला सहित हर मामले में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। वही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे का कहना है कि अभी जो नया वार्डों परिसीमन हुआ है, उसमें भारी लापरवाही एवं भेदभाव तरीके से की गई है। जल आवर्धन योजना में जिन वार्डों में पानी के लिए योजना बनी थी उसे उसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। पुराने वादों से स्टिक लाइट खोले जाने का भी आरोप लगाए गए हैं।