Loading...
अभी-अभी:

बस्तर में कर्मचारी संघ की देशव्यापी हडताल, 10 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन

image

Jan 8, 2019

आशुतोष तिवारी : बस्तर में भी कर्मचारी संघ के देशव्यापी हडताल का असर देखने को मिल रहा है। अपने 10 सूत्रीय मांगो को लेकर एमआर कर्मचारी संघ ने जिला अस्पताल परिसर मे आज धरना प्रर्दशन किया। सुबह से ही हडताल पर बैठे संघ के कर्मचारियो ने कहा कि केन्द्र सरकार सीसी ट्रेड युनियन के अधिकार का निषेध करने जा रही है। 

सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ एमआर यूनियन दो दिवसीय हडताल कर रही है। कर्मचारियो ने अपने मांगो मे प्रमुख रूप से केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित 18 हजार रूपये वेतन बिना कंपनी द्वारा कटौती किये हर माह दिये जाने, इसके अलावा तय समय के अनुसार 8 घंटे ही कर्मचारियो से ड्यूटी करवाये जाये। 

कर्मचारियो ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कर्मचारियो के लिए लागू नीतियो को विभीन्न कपंनियो द्वारा लागू नही किये जाने से सभी कर्मचारी खुद को शोषित महसूस कर रहे है। कर्मचारियो ने कहा कि अभी फिलहाल उनका यह धरना प्रर्दशन देशव्यापी आह्वान पर दो दिवसीय है। अगर मांगें पूरी नही की जाती है तो वे अपने आंदोलन मे डटे रहेंगे।