Loading...
अभी-अभी:

कवर्धाः इंजीनियरों के लिए 18 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचे अभ्यार्थियों को हुई निराशा

image

Nov 21, 2019

प्रदीप गुप्ता - कबीरधाम जिले के ग्राम राम्हेपुर में स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना में अलग-अलग विभागों में इंजीनियरों के लिए 18 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई थी। सीधे साक्षात्कार के बाद नियुक्ति दी जानी थी। जिसके लिए छत्तीसगढ के रायपुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर के अलावा उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के नागपुर सहित दूर-दूर से अभ्यार्थी सुबह से ही कारखाना पहुंच चुके थे। अभ्यार्थियों की उम्मीद थी कि आज भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। लेकिन अचानक सुबह लगभग 10 बजे बाद कारखाना परिसर में भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने की सूचना चस्पा कर दी गई। जिससे दूर-दूर से आये अभ्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ज्यादातर लोग वापसी व रूकने की व्यवस्था नहीं किये थे, ऐसे में उन्हें रूकने व वापस जाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विषयों के एक्सपर्ट के न पहुंच पाने से भर्ती प्रक्रिया की गई निरस्त

वहीं कई लोगों का आरोप था कि भर्ती प्रक्रिया में भी राजनीति हावी हुई है, जहां लेनदेन कर भर्ती किया जाना था। इस कारण से हो रहे भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया। वहीं इस पूरे मामले में कारखाना प्रबंधन का सीधा कहना है कि आज होने वाले भर्ती प्रक्रिया में महाराष्ट्र से संबंधित विषयों के एक्सपर्ट आने वाले थे, जो कारखाना में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करते, क्योंकि जिन पदों पर भर्ती किया जाना था वह तकनीकी है। ऐसे में कारखाना प्रबंधन में तकनीकी मामलों में एक्सपर्ट व्यक्ति ही उम्मीदवारों का चयन करते। उनके नहीं आने से ही आज होने वाली भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया गया है।