Loading...
अभी-अभी:

महासमुंदः धान खरीदी का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार फिर मिली निराशा

image

Dec 1, 2019

रेखराज साहू - छत्तीसगढ़ में कल से समर्थन मूल्य में धान की खरीदी की शुरूआत हो चुकी है। महासमुंद जिले में महीनों से धान खरीदी का इंतजार कर रहे किसानों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। महासमुंद जिले के करीब 12 धान खरीदी केंद्रों ऐसे है, जहां आज भी धान खरीदी की शुरूआत नहीं हो पाई औऱ प्रशासन ने इन खरीदी केंद्रों में एक-एक किसानों का आनन-फानन में टोकन काटकर खरीदी की औपचारिकता निभा दी। जिन 12 केंद्रों में खरीदी नहीं हुई उनमें से एक धान खरीदी केन्द्र है बेमचा। जहां सॉफ्टवेयर में दिक्कत होने के कारण 30 नवम्बर को किसानों का टोकन नहीं काटा गया और कल एक किसान का टोकन काटकर धान मंगाकर खरीदी की औपचारिकता निभाते हुए खरीदी का श्रीगणेश किया गया।

किसानों में शासन प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश

बेमचा खरीद केंन्द्र में 7 गांव के हजारों किसान अपना धान बेचते हैं जो महीनों से धान बेचने का इंतजार कर रहे थे। कल भी किसान सुबह 4 बजे से खरीदी केंद्र में टोकन कटाने के लिए लाइन लगाकर खड़े हुए नजर आये। जहां सैकड़ों किसान अपनी बारी का इंजतार कर रहे थे। बेमचा खरीदी केन्द्र का नजारा तो उदाहरण था। ये नजारा जिले के 12 खरीदी केंद्रों की भी थी। इस आधार पर आगर देखा जाये तो जिले के करीब 50 से 60 गांव के किसान पहले ही धान बेचने से वंचित रहे। जिसे लेकर किसानों में शासन प्रशासन को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला।