Loading...
अभी-अभी:

धान खरीदी केंद्रों में टोकन के लिए किसानों की लगी लाइनें, हफ़्तों से भटक रहे किसान

image

Dec 15, 2018

संतोष राजपूत - डोंगरगढ़ ब्लाक में मतगणना के बाद से धान बेचने धान खरीदी केंद्रों में टोकन लेने पहुच रहे है पर एका एक किसानों की संख्या बढ़ने से समिति प्रबन्धक के सामने किसानों से समय सिमा तक धान खरीदने का दबाव बढ़ता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ धान का उठाव नही होने से केंद्रों में छमता से ज्यादा धान जमा हो गए है जिसके कारण प्रबन्धक के सामने धान को सुरक्षित लेने और रखने की चुनौती बढ़ते जा रही है।

धान खरीदी क्षमता को बढ़ाने की मांग

जिसके कारण प्रतिदिन किसानों की संख्या बढ़ने की वजह से किसानों को समय पर टोकन नही मिलने से किसान नाराज दिख रहे है किसान समय पर धान नही बेचने से धान खराब होने व दूसरे फसल बोने को लेकर चिंतित है धान खरीदी के लिए अब डेढ़ माह बस बच गए है पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ने से किसानों के सामने समय पर धान बेचने की चिंता दिखने लगी है जिसके लिए किसानों ने शासन प्रशासन से समय सीमा बढ़ाने व धान खरीदी क्षमता को बढ़ाने की मांग कर रहे है ताकि किसान अपना धान बेच सके।