Loading...
अभी-अभी:

अम्बिकापुरः खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

image

Jan 10, 2020

राम कुमार यादव - अम्बिकापुर में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। पूरे प्रदेश में एक माह से धान खरीदी चल रही है। वही मौसम खराब होने से बीच में कहीं-कहीं व्यवधान ज़रूर उत्पन्न हुआ था। मगर उसके बाद फिर से धान खरीदी ने रफ़्तार पकड़ ली है। ऐसे ही सरगुजा जिले के सरगवां स्थित धान खरीदी केंद्र में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने अचानक पहुंचकर धान की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे वारदानों को तौल कर देखा।

फूड ऑफिसर रविन्द्र सोनी समेत कई अधिकारी रहे मौजूद

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने निरीक्षण के दौरान इस बात की भी जांच की कि बारिश और नमी के कारण धान के वजन में कोई फर्क तो नहीं आया। साथ ही तौल मशीनों की भी जांच की। उन्होंने देखा धान को बारिश में खराब होने से बचाने के लिए क्या तरीके अपनाए गए हैं। जहाँ समिति के द्वारा धान को तिरपाल आदि से अच्छी तरह से कवर किया गया था। उन्होंने उपार्जन केंद्र में मौजूद किसानों से बात की, जिन्होंने धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के प्रति संतुष्टि जताई। इस दौरान फूड ऑफिसर रविन्द्र सोनी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि पिछले माह खाद्य मंत्री ने महासमुंद जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया था।