Loading...
अभी-अभी:

सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के प्रयासों से जबलपुर में खोला जायेगा डिफेंस क्लस्टर

image

Jan 10, 2020

अरविंद दुबे : जबलपुर में डिफेंस क्लस्टर के लिए जिला प्रशासन ने शासकीय भूमि खोज ली है। राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के प्रयासों से यह क्लस्टर जबलपुर में खोला जाएगा,जिसमें भारतीय सेना के लिए बनाए जाने वाले सभी तरह के हथियारों को तैयार करने के लिए जरूरी कलपुर्जे तैयार किये जायेंगे और इसके लिए सहयोगी छोटे उद्योग और यार्ड और गोदाम बनाए जायेंगे। 

जिला प्रशासन ने बरगी विधानसभा क्षेत्र के गाँव तिन्सा तिन्सी में 700 एकड़ जमीन डिफेंस क्लस्टर स्थापित करने के लिए तय कर ली गयी है और इसकी जानकारी राज्य शासन को भेज दी गयी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा इस प्रोजेक्ट पर सहमति जताने पर राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने एक ट्वीट के माध्यम से उन्हें धन्यवाद दिया, लेकिन राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा के ट्वीट से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जबलपुर के सांसद राकेश सिंह ने गहरी आपत्ति जतायी है उन्हने कहा है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जबलपुर में लाने के लिए उनके द्वारा प्रयास किये गए हैं लेकिन विवेक तन्खा इसका श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं विवेक तन्खा अपने बेटे के विवाह का आमंत्रण देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे न कि डिफेन्स क्लस्टर के संबंध में धन्यवाद देने के लिए। ऐसे में उनके द्वारा जबरदस्ती श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है जो की गलत है।