Loading...
अभी-अभी:

झूठ के पुलिंदों पर खड़ी है सरकार -नवजोत सिंह सिद्धू

image

Apr 11, 2019

हेमन्त शर्मा- कांग्रेस स्टार प्रचारक और पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू चुनावी दौरे पर रायपुर पहुंचे। नवजोत सिंह सिद्धू सरायपाली, डोंगरगांव, मुंगेली और बिलाईगढ़ में आम सभा को संबोधित करेंगे। एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सिद्धू ने कहा कि दूध को भट्टी पर रखो तो दूध का उबलना निश्चित है, जनता में आक्रोश आ जाये तो सरकार का उलटना निश्चित है। झूठ के पुलिंदों पर सरकार खड़ी है। बांस की तरह ऊंचे लंबे वायदे हैं लेकिन अंदर से खोखले हैं। असली मुद्दों को डिफ्लेक्ट किया जा रहा है, सेना के कंधों से सियासी तीर चलाये जा रहे हैं। किसानों के मुद्दे और असली मुद्दों से भटकाया जा रहा है।

असली मुद्दों से भटकाया और भ्रमित किया जा रहा है

मीडिया से बातचीत करते हुये उन्होंने आगे कहा कि, मुझे किसी ने पूछा था भाजपा की सरकार गिरने वाली है, मैंने कहा और कितनी गिरेगी। झूठ की बुनियाद पर खड़ी है सरकार। जनता समझ गयी है। मैं एक बात की सबके सामने पुष्टि करने चाहता हूं कि असली मुद्दों को डिफ्लेक्ट किया जा रहा है। मोदी जी की सेना कहकर चुनाव लड़ा जा रहा है। फ़ौज के कंधों से सियासी तीर चलाये जा रहे हैं। जनता बेवकूफ नहीं है वो अब समझती है कि असली मुद्दे रोजगार और किसान हैं। सिद्धु ने आगे कहा कि असली मुद्दों से भटकाया और भ्रमित किया जा रहा है। हमने फिल्में देखी थी हीरो नंबर वन, बीबी नंबर वन और मैं देखता हूं तो लगता है मोदी झूठा नंबर वन। झूठ के पर्दे आज फास करूँगा। छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की जनता सुनेगी। झूठ का पर्दाफास होगा। जनता की आवाज में परमात्मा की आवाज है। लोगों की सरकार होगी। यहां दो आदमियों की सरकार हो गयी है। इनकी पार्टी प्राइवेट लिमिटेड हो गयी है। चार पांच सीए भी रखे हैं ललित, माल्या और मोदी। लोकतंत्र को ट्रोलतंत्र बनाने की कोशिश। चुनाव ट्रोल नहीं लड़ेंगे। जनता के बीच जाना होगा, जनता का दरबार ही मुख्य है।